शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण : सुरेश पचौरी
भोपाल। पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने उन्हें कोटिशः नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का संपूर्ण जीवन भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा के उच्च आदर्शों और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा।
सुरेश पचौरी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और जागरूक समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं।
उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे रहे सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, उज्जैन-ग्वालियर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी