हजारों की भीड़ में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी की रैली से उत्तराखंड बना ‘नमोमय’
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर हैं। वह देहरादून के मेजर जसंवत सिंह मैदान से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।
देहरादून में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत-अभिनंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंडवासियों ने किया अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मोहंड में मां डाट काली मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

मदद न मिलने पर भाई ने बाथरूम में बहन का किया अंतिम संस्कार, दिल दहला देने वाली घटना
नकली नोट पर ‘मेड इन इंडिया’ की मुहर, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की नई चाल
भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत
पाकिस्तान पर बढ़ा वित्तीय दबाव, यूएई ने 3 अरब डॉलर की तत्काल वापसी की मांग की
दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में, नए एक्सप्रेसवे पर फर्राटा सफर
कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी