दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत
कानपुर|कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून ही खून हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 11:15 बजे एक व्हाइट अपाचे और दूसरी हीरो बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
तीन युवकों की दर्दनाक मौत
हादसे के मृतकों की शिनाख्त रघुवर (21) पुत्र महेश निवासी ग्राम खजुरिया नेवादा, बिल्हौर, जतिन उर्फ बिहारी (20) पुत्र सुनील राठौर निवासी ग्राम पूरा, बिल्हौर, ओम (23) पुत्र टिंकू निवासी ग्राम पूरा, बिल्हौर के रूप में हुई है। वहीं, राहुल (20) पुत्र नरेश निवासी ग्राम पूरा गंभीर रूप से घायल है। उसका कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है।
मोड़ पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से हादसा
इसके अलावा कविता (22) पुत्री नरेश, निवासी ग्राम पूरा कोहल्की चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मोड़ पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है।

Vodafone Idea का बड़ा रिलीफ पैकेज, बैंकिंग कॉन्सोर्टियम से मिलने वाला कर्ज
जंगल में छिपाकर रखे गए 28 मवेशी बरामद, कोरबा पुलिस ने तस्करी गिरोह दबोचा
राहुल गांधी और वी.डी. सतीशन की मुलाकात चर्चा में, गले लगाकर दी बधाई
बस्तर में Amit Shah का बड़ा बयान, कहा- 31 मार्च 2026 को खत्म हुआ नक्सलवाद
सिवनी हवाला लूटकांड: एसडीओपी पूजा पांडे को SC से मिली राहत
पीएम मोदी की अपील का असर: शुरू हुआ ‘मेट्रो मंडे’, CM रेखा गुप्ता ने बस-मेट्रो से किया सफर
विपक्षी एकजुटता की कमी ने बिगाड़ा ममता का खेल, सियासी समीकरण बदले
अंबिकापुर निगम की सफाई व्यवस्था ठप, भुगतान विवाद में घिरी स्वच्छता प्रभारी की पत्नी