‘रामायण’ में रणबीर की कास्टिंग पर भड़के यूजर्स
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसके फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है। हालांकि, अभिनेता रणबीर कपूर, जो भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, उन्हें कुछ यूजर्स द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। अब इस बढ़ते मामले को देख गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने अभिनेता का समर्थन किया है और इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
गायिका ने रणबीर कपूर का किया समर्थन
आगामी फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक आते ही अभिनेता रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार निभाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘बीफ खाने वाला अब भगवान राम का किरदार निभाएगा। बॉलीवुड को हुआ क्या है?' इसके जवाब में सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने कहा, ‘एक बाबा, जो भगवान का नाम लेता है, वो दुष्कर्मी हो सकता है और भक्त भारत में वोट पाने के लिए उसे पैरोल मिलती रह सकती है लेकिन लोग क्या खाते हैं, ये सबसे बड़ी दिक्कत है।'
चिन्मयी श्रीपदा के रिएक्शन पर बढ़ी बहस
गायिका की प्रतिक्रिया आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सभी अब सिंगर को टारगेट करते हुए कह रहे हैं कि वो इस मामले पर ना पड़ें और कुछ तो रणबीर कपूर की कास्टिंग की काफी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि गायिका सभी प्रतिक्रियाओं का जवाब बेबाकी से देती दिख रही हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दूसरी किस्त दीवाली 2027 में रिलीज होगी। अभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, वहीं सई पल्लवी मां सीता के रूप में नजर आएंगी। इनके अलावा सनी देओल हनुमान और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला