दिल्ली के कई इलाकों में नहीं मिल रहा पानी
नई दिल्ली। वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से पानी की आपूर्ति कम होने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों संयंत्रों को हरियाणा से कम कच्चा पानी मिल रहा है, जिससे समस्या पैदा हो गई है।
वजीराबाद जलाशय का सामान्य जलस्तर 674.50 फीट होना चाहिए। हरियाणा से कम पानी मिलने के कारण यह घटकर 668.70 फीट रह गया है। यह जलाशय वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों को पानी उपलब्ध कराता है।
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, "वजीराबाद और चंद्रावल डब्ल्यूटीपी को आवश्यक कच्चे पानी की आपूर्ति बनाए रखने में कठिनाई हो रही है और इसके परिणामस्वरूप पीने योग्य पानी की आपूर्ति में कमी आ रही है। दोनों प्लांट 25-30 प्रतिशत कम पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
इन क्षेत्रों में नहीं मिल रहा पानी
इससे साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, जहांगीरपुरी, मूलचंद, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट आईएसबीटी, एनडीएमसी क्षेत्र, आईटीओ, डिफेंस कॉलोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, राजघाट, डब्ल्यूएचओ, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति की समस्या हो रही है।
दिल्ली में कुल पानी की आवश्यकता 1,290 एमजीडी
वजीराबाद डब्ल्यूटीपी की क्षमता 131 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) है, जबकि चंद्रावल 94 एमजीडी पानी की आपूर्ति करता है।
दिल्ली में कुल पानी की आवश्यकता 1,290 एमजीडी है। गर्मी के मौसम में यह मांग बढ़ जाती है। इसकी तुलना में 990 से 1000 एमजीडी पीने योग्य पानी उपलब्ध है।

दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा