दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
दिल्ली। में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी मौसम सुहावना बना रहेगा। 18 मार्च के बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह चार दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को छोड़कर 26, 27, 29 और 30 मार्च को हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से साझा किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, इस सप्ताह 30 मार्च तक मौसम में उतार चढ़ाव देखा जाएगा। मौसम ज्यादातर गीला रहने से तापमान में भी किसी बड़े उछाल की संभावना नहीं है। बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 34, आया नगर में 33.7, लोधी रोड में 33.8 और पालम में 31.9 अधिकतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहले ही ऐसी संभावना जताई थी, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है।

IPL 2026: ओपनिंग में बदलाव, म्हात्रे नहीं संजू के साथ यह खिलाड़ी खेलेंगे
पाकिस्तान सुपर लीग में छिड़ा नया विवाद
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल
अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बयान पर मचा विवाद
ममता बनर्जी का आरोप: बिहार के 4 जिलों और उत्तर बंगाल को मिलाकर BJP कर रही अलग राज्य की साजिश
Prakash Raj का सफर: नुक्कड़ नाटक से सुपरस्टार तक
‘धुरंधर’ को टक्कर देने आ रही दमदार एक्शन फिल्म
शहडोल में जंगल में मिली महिला की आधी लाश, लकड़ी बीनने वाले कांप उठे