यमुना में उफान, खतरे के निशान को पार कर रहा जलस्तर
दिल्ली : हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हो रही बारिश और यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.79 मीटर दर्ज किया गया जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।
पिछले दिनों हथिनी कुंड बैराज से प्रति घंटे 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जिसमें बुधवार सुबह से वृद्धि कर दी गई। सुबह चार बजे 56491 क्यूसेक और सुबह छह बजे 61729 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बुधवार शाम छह बजे लोहे के पुल के पास यमुना का जलस्तर 204.15 मीटर था जो बृहस्पतिवार को चेतावनी स्तर को पार कर गया। राजधानी में यमुना व जलभराव की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला मुख्य नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। साथ ही, 15 और निगरानी केंद्र हैं।
छह दिनों तक हल्की बारिश के आसार
मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में अगले छह दिनों तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की फुहारों से तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे ही बना रहेगा। हालांकि, उमस लोगों को परेशान करेगी। बृहस्पतिवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 85 से 56 फीसदी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात